परम आदणीय कृष्णभक्त गौ सेवक को सादर प्रणाम …..
भारत सरकार नीति आयोग द्वारा रजिस्ट्रेशन आरजे/2021/0275753
रजि. नंबर पाली/074/2008-09
जयपुर-रजि.पंजीयन:1781/018
जन सहयोग से संचालित मारवाड़ की स्वच्छ सुंदर परियों से भरपूर एकमात्र (सर्वदेव मई गौ माताओं की निशुल्क सेवा धाम) आचार्यों, संतो, ऋषि, मुनियों, दानवीर एवं भामाशाह के आशीर्वाद से एवं सानिध्य से संचालित “गौधाम सेवा महातीर्थ”
श्री आदिनाथ राधा माधव गौशाला (गौधाम सेवा महातीर्थ) की स्थापना देवकीनन्दन की कृपा व श्री हरिदास शास्त्री जी महाराज वृंदावन के आशीर्वाद से एवं श्री आचार्य श्री नित्यानन्द सूरी म.स. जी महाराज के मार्ग दर्शन से गांव मुरडावा तहसील सोजत जिला-पाली (राजस्थान) में इस गौशाला का संचालन 2008 से राजस्थान में जून माह की तडपती धूप व अकाल का वह दृश्य प्रभू ऐसा किसी को न बतावे। 150 गौवंश को बचाने की प्रेरणा प्रभु ने भर दी। मेरे श्वास ने गौसेवा और जीवदया से हमेशा के लिए इस तन, मन को जोड दिया, जो सेवा गौमाता करके जो आनंद मिल रहा है, उसको हम शब्दों से बोल नहीं सकते, हाथों से लिख नहीं सकते, हम आपके सहयोग के लिए बस मुक्तबंद से साधुवाद अर्पित करते है .. श्रीमान।
हमारा मिशन आवारा गौमाता, सेवानिवृत्त बैलों और अनाथ बछड़ों की देखभाल करना है। एवं उन्हें ताज़ी घास, स्वच्छ पानी, स्वच्छ वातावरण, चिकित्सा और स्वच्छ आश्रय स्थल प्रदान करना है!
इस संसार मै कोई भी सेवा ऐसी नहीं है जो गौ सेवा से बड़ी हो |

इस संसार में बहुत से धर्म है परन्तु कोई भी धर्म गौ धर्म से बड़ा नहीं है , कोई भी सेवा ऐसी नहीं है जो गौ सेवा से बड़ी हो |